उपलब्ध संसाधनः

संस्थान में कृषि अभियांत्रिकी और उससे संबंधित अन्य विषयों पर अनुसंधान हेतु अनेक सुसज्जित प्रयोगशालायें पांच विभिन्न भवनो में स्थित है।साथ ही कृषि उपकरणों के परीक्षण तथा मूल्यांकन हेतु एक गहाई (थ्रेशिंग) स्थल, किसानों तथा उद्यमियों हेतु प्रसंस्करण गतिविधियों के प्रदर्शन के लिये एक आदर्श कृषि प्रसंस्करण केंद्र एवं एक सुसज्जित कर्मशाला तथा एक आदिप्रारूप निर्माण केंद्र हैं। इनके अतिरिक्त संस्थान में एक आधुनिक अनुसंधान प्रक्षेत्र,कम्प्यूटरीकृत डिजाइन प्रकोष्ठ (कैड), इंस्ट्रुमेंट्रेशन प्रकोष्ठ, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षणार्थी केंद्र, कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र (ऐटिक), अतिथि गृह, प्रशिक्षणार्थी छात्रावास तथा एक औषधालय भी है।