केन्द्रीय
कृषि
अभियांत्रिकी
संस्थान का
संक्षिप्त
परिचय

स्थापनाः
यह
संस्थान
भोपाल शहर के
नबी बाग़ नामक
स्थान में
भोपाल-
बैरसिया रोड
राज्य मार्ग
क्र. 23 पर 770
25’
पूर्व और 230
21’
उत्तर तथा 495
मीटर की ऊंचाई
पर स्थित है।
इसकी दूरी
भोपाल रेलवे
स्टेशन से 7 कि.
मी. और राजाभोज
हवाई अड्डे से
10 कि. मी. है।
भोपाल शहर का
मौसम सभी
ऋतुओं में
सुखद है। यहां
ठंड में 100
से 250 सेलसियस तथा
गरमी में 250 से
440 सेलसियस
तापमान रहता
है। इस
क्षेत्र में 1200
मिलीमीटर
वर्षा होती
है।
ऐतिहासिक
पृष्ठभूमिः
केन्द्रीय
कृषि
अभियांत्रिकी
संस्थान की
स्थापना 15
फरवरी 1976 को
पाँचवी
पंचवर्षीय
योजना के
दौरान
कृषि
अभियांत्रिकी
से संबंधित
मुद्दों पर
अनुसंधान
करने के लिये
की गई थीं।
शुरू-शुरू में
कृषि यांत्रिकीकरण,
कटाई उपरान्त
प्रौद्योगिकी
तथा कृषि में
ऊर्जा
स्त्रोतों का
दक्षतापूर्ण
उपयोग आदि
विषयों पर
कृषि
अनुसंधान
केंद्रित
किया गया।
आवश्यकतानुसार
सातवीं
पंचवर्षीय
योजना के
दौरान
विभिन्न
विभागों का
पुर्नगठन कर
कृषि
औद्योगिक
प्रसार तथा
इंस्टुमेंट्रेशन
विभाग बनाये
गये। कुछ
सालों बाद
विभागों का
पुर्नगठन कर
सिंचाई एवं जल
निकास के लिये
अलग विभाग
बनाया गया।
अधिदेशः
विभिन्न
अनुसंधान
प्रयोगों
व्दारा कृषि
यांत्रिकीकरण
का विकास, भूमि
के विकास तथा
सिंचाई एवं जल
निकास
उपकरणों के
दक्षतापूर्ण
प्रयोगों
व्दारा मृदा
एवं जल का
संरक्षण, कटाई
उपरान्त
प्रक्रियाओं
तथा कृषि
अवशिष्ट
पदार्थों का
मूल्य
संवर्धन एवं
कृषि के
नवीकरणीय तथा
गैर नवीकरणीय ऊर्जा
स्त्रोतों का
दक्षतापूर्ण
उपयोग करना,प्रशिक्षण,प्रदर्शन
आदिप्रारूप
निर्माण एवं
प्रदाय के
माध्यम से प्रौद्योगिकी
का प्रचार-प्रसार
करना।
उद्देश्यः
1.
उपकरणों,
प्रौद्योगिकियों
तथा फसल
उत्पादन
प्रक्रिया,
सिंचाई एवं जल
निकास, कटाई
उपरान्त
प्रौद्योगिकी
तथा
प्रसंस्करण,
कृषि एवं
ग्रामीण
उद्योगों में
ऊर्जा के
प्रयोग के
विकास तथा
उन्नत बनाने
के लिये
मूलभूत,
व्यावहारिक
तथा अपनाए
जाने योग्य
अनुसंधान
करना।
2.
फसल,
बागवानी,मत्स्यपालन
तथा पशुपालन
के लिये
उत्पादन एवं
प्रसंस्करण
के क्षेत्रों
में अन्य भा.कृ.अनु.प.
परिषद के
संस्थानों के
सहयोग से
प्रौद्योगिकी,यंत्र
तथा संबंधित
हार्डवेयर
विकसित करना।
3.
स्थान
विशेष हेतु प्रौद्योगिकियों
का सृजन करने
के लिये राज्य
कृषि
विश्वविद्यालयों
से अनुसंधान
का नेटवर्क
स्थापित कर
सहयोग देना
एवं नेतृत्व
प्रदान करना।
4.
कृषि
यांत्रिकीकरण,कृषि
में ऊर्जा
प्रबंधन,
सिंचाई एवं जल
निकास तथा
कटाई उपरान्त
प्रौद्योगिकी के लिये नीति
निर्धारण
संबंधी
आवश्यक सुझाव
भारतीय कृषि
अनुसंधान
परिषद को
देना।
5.
परामर्शदात्री
सेवायें
प्रदान करना
तथा उद्योगों
एवं अन्य
संगठनों के
लिये
प्रायोजित
अनुसंधान
करना।
6.
कृषि
अभियांत्रिकी
पर सूचना
केंद्र के रूप
में कार्य
करना।
7.
अनुसंधान
विधियों तथा
प्रौद्योगिकी
के प्रशिक्षण
केंद्र के रूप
में कार्य
करना तथा कृषि
अभियांत्रिकी
में
स्नात्कोत्तर
तथा
डाँक्टरेट
उपाधियों के
लिये
कार्यक्रम
संचालित
करना।
8.
उपर्युक्त
उद्देश्यों
को प्राप्त
करने के लिये
संबंधित
राष्टीय एवं
अंर्तराष्टीय
एजेन्सियों
से सहयोग
करना।
निदेशक
केन्द्रीय
कृषि
अभियांत्रिकी
संस्थान
नबीबाग,
बैरसिया रोड,
भोपाल- 462 038
ई-मेलः
director@ciae.res.in वेव
पेजः www.ciae.nic.in
दूरभाषः91-755-2737191
फैक्सः91-755-2734016